Are you searching for a biography writing service?

0
Hindi Biography Writing Service

क्या आप अपनी या फिर अपनों की जीवनी या बीते हुए यादगार पलों को दुनियां के सामने लाना चाहते/चाहती है? तो फिर देरी किस बात की! अभी लेखक से सम्पर्क करें !



अपनी जीवन की प्रमुख घटनाओ या फिर समूची जीवनी को समाज के सामने लाने की ईच्छा कई लोगो में होती है। कई लोग अपनी इन इच्छाओ को दबा देते है। सोचते है, “क्या करेंगे ये सब करके, क्या मिलेगा इससे हमें, हम कौन सा सेलिब्रेटी है कि लोग हमारी जीवनी को या फिर हमारे जीवन में घटी घटनाओ को पढ़ेंगे, आज के व्यस्त जीवन में जब लोगो को अपने लिए ही समय नहीं है तो फिर कोई क्यों हमारे जैसे एक साधारण व्यक्ति की जीवनी को पढ़ने में अपना कीमती समय लगाएगा?”


क्या आप भी ऐसा ही सोचते है? यदि हाँ, तो फिर इस सोच से आज ही बाहर आ जाइये ! आप अभी हमारे अनुभवी, वरिष्ठ, पेशेवर लेखक राजीव सिन्हा से सम्पर्क करें! वे आपकी जीवनी को इस तरह से रोचक करके लिखेंगे कि लोग आज के व्यस्त समय में भी आपकी जीवनी पढ़ने में रूचि दिखाएंगे।



Rajiv Sinha


RAJIV SINHA
Hindi Writer Rajiv Sinha

राजीव सिन्हा हिंदी के अनुभवी और वरिष्ठ लेखक है। (Rajiv Sinha is an experienced and senior Hindi writer.) उनकी लिखी हुई हिंदी नॉवेल पाखी कुछ वर्षो पहले प्रकाशित हुई थी। वह एक युवा लड़की के जीवन पर आधारित थी। इसके अलावे राजीव सिन्हा आम जनमानस की जीवनी उनके अनुरोध पर लिखने का काम करते आ रहें है। उनकी लेखन शैली बेजोड़ है, जो पढ़ने वालो को अनायास ही आकर्षित कर लेती है। राजीव सिन्हा स्टोरी (Story Writing), स्क्रिप्ट लेखन (Script Writing) का कार्य बड़े ही कुशलता से करते हैं, लेकिन इसके साथ ही राजीव सिन्हा एक Indian Biography Writer के रूप में भी जाने जाते हैं।



अब यदि आपके मन में ये प्रश्न आ रहें हैं कि आत्मकथा / संस्मरण को हिंदी में क्यों लाया जाएँ, अंग्रेजी में क्यों नहीं ! तो इसका उत्तर स्पष्ट हैं-


• हिंदी भारत की मातृभाषा हैं। देश के अधिकांश राज्यों में और अधिकांश लोग हिंदी में सहज हैं। कई लोग अंग्रेजी माध्यम से पढाई तो की होती हैं मगर वे भी हिंदी में ही सहज होते हैं। इस तरह आप अपनी आत्मकथा अधिक लोगो तक पहुंचा सकते हैं।


• हिंदी में अपने मन की या अपने जीवन की जितनी भावनात्मक अभिव्यक्ति की जा सकती है उतनी अंग्रेजी भाषा में संभव नहीं है।


• भारत सहित विश्व में हिंदी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अब गूगल के सर्च इंजन में भी हिंदी को अधिक महत्व दिया जाने लगा हैं।


• आने वाला समय हिंदी का होगा।


• इसलिए आपको अपनी या अपनों की आत्मकथा अथवा संस्मरण आदि हिंदी में ही लानी चाहिए।



A biography writer is here to write your biography


हिंदी के अनुभवी लेखक राजीव सिन्हा आपकी जीवनी (Your Life Story) या संस्मरण (Memoir) लिखने के लिए उपलब्ध हैं। आप राजीव सिन्हा (Rajiv Sinha) से सीधे सम्पर्क करके अपनी जीवनी लेखन सम्बन्धी काम को आगे बढ़ा सकते हैं। आप नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर उनसे सम्पर्क कर सकते हैं और अपनी जीवनी लेखन को श्रेष्ठ रूप में प्राप्त कर सकते हैं। राजीव सिन्हा एक पेशेवर लेखक (Rajiv Sinha is a Professional Writer) हैं। आप निश्चिन्त होकर उनसे जीवनी लेखन की सेवा ले सकते हैं।




अपनी जीवनी को लोगों के सामने लाना कब आवश्यक हो जाता है?

• किसी संस्था (संगठन) अथवा कंपनी के लिए लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता व विश्वास बढ़ाने के लिए यह एक आदर्श माध्यम है। इससे बिक्री (Sell) में वृद्धि होती है।


• मध्यम आकार के स्वरोजगार करने वाले लोग जीवनी प्रकाशित करके अपना प्रचार करते है। इससे जहाँ एक ओर उनका प्रचार होता है तो वही दूसरी ओर लोगों में उनकी विश्वसनीयता व विश्वास में वृद्धि होती है। अब चूँकि लोग उनकी जीवनी / संस्मरण के द्वारा उन्हें और अधिक अच्छे से जान पाते है इसलिए लोगों का विश्वास उनके प्रति स्वतः बढ़ जाता है।


• जो लोग जीवन में घोर संघर्ष करके, बहुत असहनीय पीड़ा झेलकर आगे बढ़े होते है। वैसे लोगों के लिए जीवनी और संस्मरण का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। जीवनी और संस्मरण से वे लोग बड़ी आसानी से दुसरो की सहानुभूति प्राप्त कर लेते है, जिससे लोगों में उनकी न केवल विश्वसनीयता बढ़ती है, बल्कि बिक्री भी बढ़ जाती है। उनके आर्डर भी बढ़ जाते है।


• व्यवसायी, उद्योगपति, डॉक्टर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, नेता, ब्लॉगर, लेखक, ऑफिसर, आर्टिस्ट सहित सभी बड़े पद पर कार्यकत लोग अपनी जीवनी समाज के सामने लाकर अधिक प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते है।


• किसी भी क्षेत्र में विख्यात हुए लोगों को अपनी जीवनी लाना अति आवश्यक हो जाता है क्योकि लोग उन्हें अधिक से अधिक जानना चाहते है और इससे उन्हें बहुत लाभ होता है। वे अधिक से अधिक अपने दर्शको से जुड़कर अपने पब्लिक रिलेशन (PR) में बेतहासा वृद्धि कर सकते है। इसके लिए उन्हें अपनी जीवनी भांति भांति के फॉर्मेट में व अनेक मंचो पर लाना भी आवश्यक होता है।


• जीवनी या संस्मरण लाने का उद्देश्य न केवल व्यवसाय या आर्डर में वृद्धि करना है बल्कि कई लोगो की इच्छा होती है कि आम जनमानस उनकी अथवा उनके किसी अपनों की जीवनी अथवा जीवन में घटी महत्वपूर्ण घटना या घटनाओ (संस्मरण) को जानें। तो ऐसे उद्देश्यों के लिए भी कोई भी व्यक्ति अपनी या अपनों की जीवनी / संस्मरण लिखवा सकते है। इसका उद्देश्य उन्हें व्यवसाय में लाभ लेना नहीं होता है, बल्कि उनकी यह व्यक्तिगत इच्छा होती है।



प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न –

(Frequently Asked Questions)


• संस्मरण, जीवनी और आत्मकथा में क्या अंतर है?


• आपकी जीवनी लेखन की प्रक्रिया क्या है?


• आपकी जीवनी लेखन सेवाओं की लागत कितनी है?


• यदि मुझे आपका लिखा ड्राफ्ट पसंद नहीं आया तो फिर क्या होगा?


• क्या आपकी सेवाएँ गोपनीय हैं? कही ऐसा तो नहीं आप मेरी जीवनी / संस्मरण या आपको उपलब्ध कराये हुए जीवनी लेखन सम्बन्धी जानकारी को कही और पब्लिश्ड कर दे या फिर किसी और से शेयर कर दें?


• क्या जीवनी लेखक को कही और से भी पैसा मिलता है? क्या लेखक को रॉयल्टी भी मिलती है?



अब ऊपर दिए गए सभी प्रश्नो के उत्तर नीचे क्रमिक रूप से दिए गए है।



संस्मरण, जीवनी और आत्मकथा में क्या अंतर है?


जीवनी, आत्मकथा और संस्मरण में अंतर होता है। जीवनी, किसी व्यक्ति का जीवन इतिहास होता है, जिसको किसी और (लेखक) के द्वारा लिखा जाता है, जबकि आत्मकथा किसी व्यक्ति के जीवन की उस कहानी को कहते है, जो स्वयं के द्वारा लिखी गई होती है।


इस तरह आत्मकथा और जीवनी दोनों ही व्यक्ति विशेष के जीवन सम्बन्धी विविध घटनाओ एवं प्रसंगो का समूह है। दोनों के बीच अंतर बस इतनी सी ही है कि जहाँ आत्मकथा स्वयं के द्वारा लिखी कथा होती है तो वही जीवनी दूसरे (लेखक) के द्वारा लिखी कथा है। लेकिन दोनों का उद्देश्य एक ही है, व्यक्ति विशेष के जीवन का इतिहास लिखना।


जीवनी दूसरे की जीवन की कथा होती है, जबकि आत्मकथा स्वयं के जीवन की कथा होती है।


लेकिन संस्मरण इन दोनों से अलग है और यह बहुत ज्यादा प्रचलित भी है। वास्तव में, संस्मरण जिसको अंग्रेजी में Memoir कहते है, यह फ्रांसीसी शब्द memoire से आया है और जिसका अर्थ है स्मृति या संस्मरण। संस्मरण किसी व्यक्ति के जीवन की कोई विशेष घटना (स्मृति) अथवा जीवन की चुनी हुई घटनाओ (स्मृतियों) का संग्रह होता है, जिसको स्वयं के द्वारा भी लिखा जाता है और दूसरे (लेखक) के द्वारा भी।




आपकी जीवनी लेखन की प्रक्रिया क्या है?


जीवनी लेखन या फिर संस्मरण लेखन के लिए आप सीधे लेखक से सम्पर्क कीजिये, सम्पर्क के लिए नीचे लेखक का मोबाइल नंबर दिया गया है।


• लेखक से बात करके तय राशि का अग्रिम भुगतान करना है।


• भुगतान के बाद आप अपनी जीवनी लेखन से सम्बन्धित जानकारी को ऑडियो फॉर्मेट में, जो क्रम में हो, उन्हें रिकॉर्ड करके लेखक के पास भेजिए या फिर आपदोनो के बीच बातचीत के बाद जैसा तय होता है वैसे निर्देश के अनुसार कार्य कीजिये।




आपकी जीवनी लेखन सेवाओं की लागत कितनी है?


जीवनी लेखन की लागत नीचे चार्ट में दिए गए है-

Hindi Biography Writing Charges


ये भी पढ़े :
अपनी जीवनी को स्मृति तक पर प्रकाशित करें- Smriti Tak invites you to share your own life story





यदि आपका लिखा ड्राफ्ट पसंद नहीं आया तो फिर क्या होगा?


वास्तव में, जीवनी आपकी अपनी कहानी है और लेखक वही लिखता है जो आपके जीवन में घटित हुआ है। अंतर केवल इतना है कि लेखक उसे सुधार कर क्रमिक रूप में व अपनी ओर कुछ आकर्षक वाक्य जोड़ देता है जिससे वह जीवनी पढ़ने वाले को रोचक लगने लगती है।


इसके साथ है आपकी ओर से जीवनी लेखन सम्बन्धी सभी सुचना लेखक को उपलब्ध कराने के बाद ही वे लिखना आरम्भ करते है। इसके साथ ही लेखन आरम्भ करने से पहले भी लेखक कई बार (आपसे समय लेकर) बात करके आपकी राय को समझने का पूरा प्रयास करेंगे तभी वे लिखना आरम्भ करेंगे। इसके बाद भी हमारी ओर से बीच बीच में ड्राफ्ट आपके पास शेयर किया जाता रहेगा। यदि आपको ड्राफ्ट पसंद नहीं आएगा तो उसमें लेखक से बात करके संसोधन करवा सकते है। उसके बाद फिर संशोधित ड्राफ्ट भी आपके पास भेजा जाएगा ताकि सुनिश्चित किया जा सकें कि आत्मकथा लिखने का काम सही दिशा में जा रहा है या नहीं ! इस तरह बीच बीच में ड्राफ्ट आपके पास शेयर किया जाता रहेगा और आप उसे पढ़कर अपनी राय / पसंद / नापसंद व्यक्त कर सकते है। फाइनल वर्क देने के क्रम में लेखक उसकी अच्छी तरह से प्रूफरीडिंग भी करते है ताकि कोई व्याकरण सम्बन्धी कमी न रहें।


इस तरह ऐसी स्थिति में नापंसद की संभावना शून्य रह जाती है और आपकी जीवनी आपको अवश्य ही पसंद आएगी।




क्या आपकी सेवाएँ गोपनीय हैं? कही ऐसा तो नहीं आप मेरी जीवनी / संस्मरण या आपको उपलब्ध कराये हुए जीवनी लेखन सम्बन्धी जानकारी को कही और पब्लिश्ड कर दे या फिर किसी और से शेयर कर दें?


आप पूरी तरह से निश्चित रहें ! आपकी जीवनी केवल आपको ही भेजी जायेगी और काम पूरा होने पर आपके द्वारा भेजी गई सभी सामग्री (जीवनी लेखन संबधी ऑडियो/चैट) हमारी ओर से पूरी तरह से डिलीट कर दी जायेगी। हमारे लेखक प्रोफेशनल है और वे पहले भी कई लोगो की जीवनी लिख चुके है। लेखक क्लाइंट की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखते है। इसलिए आप गोपनीयता को लेकर बिलकुल भी चिंता न करें! हम आपकी गोपनीयता का पूरा पूरा ध्यान रखते है और काम पूरा होते ही हम क्लाइंट की ओर से भेजी गई सभी डेटा (जीवनी लेखन संबधी ऑडियो/चैट) को परमानेंटली डिलीट कर देते है।




क्या जीवनी लेखक को कही और से भी पैसा मिलता है? क्या लेखक को रॉयल्टी भी मिलती है?


नहीं ! बिलकुल भी नहीं ! एक सामान्य जनमानस की जीवनी लेखन में लेखक को कही बाहरी स्रोत से न पैसा मिलता है और न ही कोई रॉयल्टी! एक सामान्य जनमानस की जीवनी लेखन में लेखक को क्लाइंट की ओर से दी गई धनराशि ही केवल प्राप्त होती है। इसके अलावे उसे अन्य कोई धनराशि प्राप्त नहीं होती है।



हम दुसरो से अलग कैसे है?


• हम जीवनी लेखन से सम्बन्धित उन सभी सामग्रियों का बारीकी से अध्ययन करते है, जो आपके द्वारा हमें उपलब्ध कराई जाती है।


• अध्ययन के बाद लेखक आपके साथ पुनः फोन से सम्पर्क करते है और आपसे पुनः बात करते है।


• लेखन आरम्भ करने के बाद हम आरंभिक अंश (ड्राफ्ट) को आपके पास शेयर करते है।


• शेयर की गई फाइल्स हिंदी में टाइप की होती है जो दोनों फॉर्मेट - एम एस वर्ड (MS WORD) और पीडीएफ (PDF) में होती है।


• अगर करेक्शन (बदलाव/सुधार) की आवश्यकता होती है तो आपके सुझाव पर हम उन्हें वैसा ही रूप देते है।


• जीवनी लेखन अथवा संस्मरण लेखन के आरम्भ से लेकर अंत तक उन्हें आपके साथ बीच बीच में उन्ही दो फॉर्मेट में फाइल्स शेयर किये जाते रहेंगे, जिससे आपको पता चल सकें कि आपका काम किस तरह से चल रहा है, पुनः सुझाव आने पर सुधार भी किया जाएगा।


• बायोग्राफी लेखन में लेखक का अनुभव भी मायने रखता है। अच्छे अनुभवी लेखक होने के कारण यहाँ से आत्मकथा लिखवाना आपके लिए सर्वोत्तम होगा।


• अंत में काम पूरा होने पर फाइल फिर से दोनों फॉर्मेट में आपके पास भेज दी जायेगी।


यदि आप चाहे तो अपनी जीवनी / संस्मरण स्मृति तक पर भी पब्लिश्ड कर सकते है। जिसके लिए कुछ निश्चित राशि का भुगतान के साथ वेबसाइट के कुछ नियम व शर्तो को पूरा करना होता है।


और यदि आप अपनी जीवनी को बुक के फॉर्मेट में पब्लिश्ड करना चाहते है तो आप इस लिखित कंटेंट को प्रकाशक से सम्पर्क करके अपनी बायोग्राफी को बुक फॉर्मेट में भी पब्लिश्ड कर सकते है या फिर आप अपनी सुविधानुसार / इच्छानुसार इसका उपयोग कही भी कर सकते है।




Get the Best Biography / Memoir.


सर्वोत्तम जीवनी / संस्मरण प्राप्त करें!


जीवनी लेखन की भाषा - हिंदी


जब एक श्रेष्ट, अनुभवी, पेशेवर जीवनी लेखक यहाँ उपलब्ध है तो फिर दूसरे स्थान पर क्या जाना, फिर दूसरे जीवनी लेखन सेवा (Bio Writing Service) की तलाश में अपना समय क्यों नष्ट करना?


(Why would you waste time looking for a bio writing service when you can simply choose us to draft your biography / memoir for you)




हमारे लेखक से अभी सम्पर्क करें –


ORDER NOW


For business enquiry,

Rajiv Sinha

(Delhi-based Writer/Author)

Mo. +91-8882328898

Screenwriters Association (SWA), Mumbai Membership No: 59004


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !