संगीता - सस्पेंस से भरी शार्ट फिल्म की एक मजेदार स्टोरी

0
संगीता
Pic Credit-Unsplash

Hindi Short Film (Synopsis):- "Sangeeta.....!!"- सस्पेंस से भरी मजेदार स्क्रिप्ट


उस संध्या को विकास अपने बीते दिनों की स्मृतियों में डूबा उस हाईवे पर तेजी से कार चलाता हुआ आगे बढ़ रहा था। वो पहले भी उस हाईवे से कई बार गुजर चुका है। मगर न जाने क्यों उस दिन उसे सड़क के दोनों ओर वाले जंगल कुछ विचित्र से लग रहे थेा। वह जंगल उसे बीते दिनों की यादों में डूबने को मजबूर कर रहा था। उसे बार बार अपनी प्रेमिका संगीता की याद आ रही थी।


वो लड़की, जिसके साथ उसने जीवन गुजारने के कभी सपने देखे थे, वो लड़की, जो उससे एक दिन भी मिले बिना नहीं रह सकती थी - आज - वो केवल एक सपना बन कर रह गई थी। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि कभी उसके बिना भी यह जीवन गुजरना पड़ेगा। आज विकास अपने जीवन में अकेला - बिल्कुल अकेला था।


लेकिन तभी उसे एक नवयुवती की गाने की आवाज सुनाई दी। विकास चौंका। उसने कार को धीरे किया। वो आवाज की दिशा का पता लगाने की कोशिश में ईधर - उधर अपनी दृष्टि दौड़ाई। वो आवाज उसे उस घने जंगल से आती हुई प्रतीत हुई। उसने आवाज की दिशा में कान लगाया। उस नवयुवती की आवाज में विचित्र विह्वलता थी। उसमें आकर्षण था। उसमें पीड़ा थी।


विकास बिना देर किये अपनी कार को जल्दी से एक ओर रोक दिया। कार के रुकते ही जल्दी से उसने एक जोर के धक्के के साथ उसका दरवाजा खोला। कार का दरवाजा खुलते ही बिना एक पल भी देर किये वो बाहर आ गया। बाहर आते ही विकास उस जंगल की ओर दौड़ पड़ा जिधर से वो करुण आवाज आ रही थी। तभी उसने जो देखा - उसे वो देखता ही रह गया .....!!


ये भी पढ़े :
Hindi Movie Script – फोन वाला रिश्ता


"Film Script for Sale"

Continue......Makers/Director/Casting Director, (Contact for Full Script).


* * * * *
🎬 फिल्म मेकर्स, यूट्यूबर्स, डायरेक्टर्स एवं कास्टिंग डायरेक्टर्स इस पटकथा के निर्माण अधिकार हेतु संपर्क कर सकते हैं।
लेखक / Screenwriter
Screenwriters Association (SWA), Mumbai Membership No: 59004
व्यवसायिक पूछताछ हेतु (Direct Contact Options):

⚠️ सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित हैं। बिना अनुमति किसी भी प्रकार से प्रतिलिपि, वीडियो निर्माण या व्यावसायिक उपयोग करना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

Copyright © All Rights Reserved | SmritiTak

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !