जरा बच के – Hindi Action Web Series Story

0
जरा बच के – Action Web Series Story in Hindi
कहानी का सार (Synopsis)

उस संध्या को शहर की एक सुनसान सड़क पर दो गुटों के बीच भीषण गंगवार छिड़ जाता है। 'काले' पर दूसरे गुट के बदमाश जानलेवा हमला कर देते हैं। लेकिन काले भी तुरंत मोर्चा संभाल लेता है और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो जाती है। हालाँकि, वह लड़ाई अधिक समय तक नहीं चल पाती क्योंकि काले का ध्यान आक्रमण करने से ज्यादा खुद का बचाव करने पर था।

एक्शन और थ्रिलर वेब सीरीज पटकथा

वैसे यह बात नहीं थी कि काले कोई कायर था या दूसरे गुट से कम शक्तिशाली था, लेकिन इस समय वह इस लड़ाई के लिए तैयार नहीं था। वजह यह थी कि उसके साथ पंद्रह वर्षीया कनक मौजूद थी। वह किसी भी तरह कनक को बचाकर सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा था। मगर दुर्भाग्य... ऐसा न हो सका! भागते हुए वह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार के ज़ोरदार धक्के से वह बीस फीट ऊंचा उछलकर दूर जा गिरा और फिर...!!

रोमांच से भरी कहानी

इधर दूसरे गुट का बदमाश काले का अंत देखकर अभी राहत की सांस ले ही रहा था कि तभी उसकी नज़र काले की तरफ भागती कनक पर पड़ी। फिर क्या था, उसने बिना एक पल गंवाए कनक को ठीक वैसे ही दबोच लिया जैसे चील अपने शिकार पर झपटती है।

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें : एक वादा ऐसा भी

जल्द ही कनक को पचास वर्षीय चुनचुन के सामने पेश किया गया। कनक अब दूसरे गुट के मुखिया चुनचुन के सामने इस तरह खड़ी थी जैसे अदालत में कोई बेगुनाह इंसान लाचार होकर अपने खिलाफ फैसला सुनने का इंतजार कर रहा हो। पंद्रह साल की मासूम कनक को देखते ही पचास साल के चुनचुन की सोई हुई हैवानियत जाग उठती है और फिर...!!

कहानी जारी है...

* * * * *
जरा बच के...!!
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस वेब सीरीज पटकथा
🎬 फिल्म मेकर्स / डायरेक्टर्स इस स्टोरी एवं स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए राइटर से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

⚠️ सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित हैं। बिना अनुमति किसी भी प्रकार से प्रतिलिपि या उपयोग करना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

Copyright © All Rights Reserved | SmritiTak

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !