यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं

0
sapne me chuha dikhna

सपने में चूहे देखने के फल की यदि बात करें तो प्राचीन मत और आधुनिक मत दोनों अंतर है। यहाँ पर दोनों के बारें संक्षिप्त लेकिन शुद्ध जानकारी दी गई है। यहाँ दोनों ही पक्षों की अलग अलग जानकारी दी गई है। तो पहले प्राचीन मत, अर्थात स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपनों के फल पर विचार किया गया है–


क्या कहता है स्वप्न शास्त्र -


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में चूहा देखना एक अशुभ स्वप्न है जबकि छुछुंदर देखना शुभ स्वप्न है। चूहेदानी में फंसा चूहा देखना शारीरिक कष्ट का प्रतिक है। चूहेदानी से चूहा निकालना या फिर उसे बाहर फेंकने का सपना देखना अपयश लगने की संभावना के प्रतिक है जबकि मरा हुआ चूहा देखना शुभ है।


स्वप्न शास्त्र सनातन धर्म संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा लिखे गए है लेकिन फिर भी युग व समय के अनुसार उनमें परिवर्तन होना एक सहज कार्य है। इसकी स्वीकृति उन ऋषि मुनियों ने भी दी है। स्वप्नों के फलादेश युग समय के अनुसार बदल भी सकते है। इसलिए आधुनिक मत, परम्परा और लोगो के अनुभव के आधार पर सामान्य रूप में चूहा अथवा छोटी सी चुहिया देखना एक शुभ स्वप्न माना गया है। वैसे भी प्राचीन मत में सपने में चूहा देखने का बतलाया गया है जबकि हम यहाँ छोटी चुहिया के बारें में अधिक बातें कर रहे है। छोटी चुहिया बड़ी भोली भली सी लगती है और यह अधिक हानि भी नहीं पहुँचाती है।


आधुनिक मत चूहा देखने के स्वप्न को शुभ मानता है


यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं-3

चूहा भगवान श्री गणेश की सवारी है। इस कारण सपने में चुहिया दिखना एक शुभ स्वप्न माना जाता है। चूहे का सपना आना भगवान गणेश व माता लक्ष्मी के शुभ आगमन का प्रतिक माना जाता है मगर यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में वो चुहिया किस स्थिति में दिखाई पड़ती है। तो पहले शुभ परिणाम वाले सपने और फिर बाद में अशुभ परिणाम वाले सपने के फल पर विचार–


शुभ परिणाम वाले चुहिया के सपने –


घर या बाहर में आराम से घूमती - टहलती हुई चुहिया देखना


सपने में घर में या बाहर में आराम से घूमती - टहलती हुई चुहिया देखना एक अति शुभ स्वप्न है। यह धन लाभ, मनोकामनाएँ पूरी होने का सूचक माना जाता है। साथ ही यह व्यापार अथवा अपने स्वयं के रोजगार में वृद्धि या रुके हुए काम में फिर से तेजी का सूचक है। कुल मिलाकर ये अति शुभ स्वप्न माने जाते है। ये सपने शुभ फलदायी होते हैं।


सपने में छोटी सी चुहिया को हाथ से पकड़ना


यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं-4

सपने में छोटी सी चुहिया को हाथ से पकड़ना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह सपना आर्थिक लाभ, रुके हुए काम में जल्द ही फिर से तेजी को दर्शाता है।


सपने में चुहिया से मित्रता करना


सपने में चुहिया से मित्रता करना भी एक शुभ स्वप्न है। वास्तव में, यह स्वप्न संकेत करता है कि आने वाले समय में कोई उसका नया सहयोगी या फिर पुराना बिछड़ा हुआ साथी या पहचान वाले उसको मिलेंगे और जो उसके काम आएंगे।


सपने में चूहे को खाना खिलाना


सपने में चूहे को खाना खिलाना भी एक अति शुभ सपना होता है। इसका अर्थ है आने वाले समय में सपना देखने वाले व्यक्ति के पास धन आगमन का कोई नया स्त्रोत आने वाला है या फिर उनका पुराना स्त्रोत जो कम फलदायी था उनमें बहुत अधिक वृद्धि होने वाली है।


यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं-6

सपने में छोटी चुहिये के द्वारा रास्ता काटना


सपने में यदि छोटी चुहिया मार्ग काट दें तो यह सपना भी अति शुभ माना जाता है। यह सपना देखने वाले व्यक्ति के निकट भविष्य में बिगड़े काम फिर से पटरी पर लाने का संकेत देता है। उसके रुके हुए काम धंधा फिर से दौड़ने का संकेत देता है।


वास्तव में, केवल सपना में ही नहीं बल्कि वास्तविक जीवन में भी यदि बाहर जाते समय कोई चुहिया रास्ता काटता है तो यह समझना चाहिए कि व्यक्ति का शुभ दिन आने वाला है या फिर वे जिस काम से जा रहे है, उसमे यदि शुरूआती दिनों में बाधा भी आती है तब भी उन्हें उस कार्य में हर हाल में सफलता मिलने वाली है।


सपने में चुहिये के साथ मिलकर काम करना


सपने में अगर कोई यह देखता है कि कोई चुहिया उसके साथ मिलकर काम कर रही है तो यह सपना देखने वाले व्यक्ति के अनुकूल समय आने का संकेत है। व्यक्ति का जीवन यदि फिलहाल असंतुलित हो गया है तो यह सपना उसके जीवन के संतुलित होने का संकेत देता है।


सपने में चुहिया पकड़ना


सपने में चुहिया पकड़ना शुभ स्वप्न है। यह धन लाभ का संकेत देने वाला माना जाता है। यह सपना काम धंधा में तेजी अथवा रुके हुए काम धंधा फिर से पटरी पर आने का प्रतिक है।


यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं-2

अशुभ परिणाम वाले चुहिया के सपने -


सपने में पिंजड़े में फंसी हुई चुहिया दिखना


पिंजड़े में फंसी हुई चुहिया दिखना एक अशुभ स्वप्न है और आने वाले समय में बिमारी एवं कष्ट से पीड़ा का संकेत देने वाला स्वप्न माना जाता है।


यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं-5

सपने में मरा हुआ चूहा देखना या चूहे को मारना


सपने में मरा हुआ चूहा देखना या फिर चूहे को मारना दोनों ही सपने अशुभ होते है। ये सपने आर्थिक नुकसान और काम धंधा में रुकावट के सूचक है।


सपने में पूरा चूहा न देखकर केवल चूहे की पूँछ देखना


सपने में पूरा चूहा न देखकर केवल चूहे की पूँछ देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना भविष्य में किसी संदिग्ध संकट का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावे ऐसे सपने भविष्य में दो राहो पर खड़े होने का संकेत करने वाला सपना भी माना जाता है। ऐसे सपने यह दशार्ता है कि शत्रु उसे धोखे से अपना शिकार बना सकता है और हानि पहुंचा सकता है।


सपने में चूहा का काटना


सपने में चूहा काटना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यदि किसी को सपने में चूहा ने काट लिया है तो यह भविष्य में अनायाश ही किसी संकट आने का प्रतिक है। यदि काटने के बाद व्यक्ति उस चूहा से दूर भाग जाता है तो इसका अर्थ है संकट तो आएगा मगर वह बिना अधिक नुकसान पहुंचाए चला जाएगा और व्यक्ति पर उस संकट का अधिक असर नहीं पड़ेगा।


चूहे संबंधी बुरे स्वप्न आने पर क्या करें



यदि चूहे संबंधी बुरे सपने किसी को बार बार आ रहें हो तभी उसपर ध्यान देना चाहिए अन्यथा एक दो बार आने से इसका कोई मतलब नहीं होता है और इससे थोड़ा सा भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। अब यदि चूहे संबंधी बुरे स्वप्न दो बार से अधिक आ चुके हैं तो इसपर ध्यान देना चाहिए। लेकिन इसके बाद भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। वैसे लोगो को चाहिए कि वे उसका सही उपाय करें। यहाँ नीचे कुछ उपाय दिए गए है। उन्हें किया जा सकता है और अशुभ परिणाम से बचा जा सकता है।



ये भी पढ़े :
क्या आप हिंदी कंटेंट के लिए एक एक्सपर्ट राइटर की तलाश कर रहें है?



उपाय -


कम से कम एक महीने तक भगवान श्री गणेश की आराधना करनी चाहिए। यदि आराधना तीन महीने तक किया जाएँ तो और भी अच्छा रहेंगा एवं स्वप्न के बुरे परिणाम से बचा जा सकता है।


आराधना कैसे करनी है


आराधना करने के कई तरीके है। उनमें एक यह भी है कि सुबह के समय या फिर संध्या के समय भगवान श्री गणेश के आगे धूपबत्ती जलाकर भगवान गणेश के बीज मन्त्र 'ॐ गं गणपतये नमः' का 108 बार या फिर बिना गिने ही दस मिनट तक लगातार जाप करें। इससे न केवल स्वप्नों के बुरे परिणाम से छुटकारा मिलेगा बल्कि भगवान श्री गणेश की कृपा भी प्राप्त होगी और इससे ज्ञान, शिक्षा के साथ साथ बाधा पर विजय भी प्राप्त होगी।


---- इतिश्री ----



इस जानकारी को YouTube पर देखें :
यदि सपने में दिखे चुहिया तो उसके परिणाम ये हो सकते हैं



लेख -

राजीव सिन्हा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !