
Indian Author - Rajiv Sinha
मिलिए राजीव सिन्हा जी से! राजीव सिन्हा दिल्ली के जाने-माने बायोग्राफी रायटर है। इन्होने अब तक कई लोगो की बायोग्राफी लिखी है। शिक्षा की भूमि, ‘बिहार’, की मिट्टी में पले-बढे राजीव सिन्हा ने अर्थशास्त्र से बीए की डिग्री हासिल की है। इनका जन्म मुंगेर में हुआ है और दिल्ली में रहकर स्वतंत्र लेखन का कार्य कर रहे है।
Best Biography Writers In India
लेखक परिचय-
राजीव सिन्हा का जन्म मुंगेर, बिहार में हुआ है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ऑनर्स के साथ बीए करने के बाद इन्होंने कुछ समय तक शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। हालांकि इकोनॉमिक्स से आनर्स करने वाले राजीव जी, कंप्यूटर में भी मास्टर डिग्री- एमसीए कर चुके है। कुछ दिन तक इनका बिहटा, पटना में भी रहना हुआ। वहां रह कर भी इन्होने कुछ समय तक शिक्षा की ज्योति जलायी। तत्पश्चात यह दिल्ली आ गए। दिल्ली आकर भी ये कुछ समय तक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे। मगर अंतरात्मा से तो कुछ और आवाज आ रही थी। इनके अंदर का लेखक प्रकट होना चाहता था। फिर इन्होने लम्बे समय तक अलग अलग प्रकार के लेखन पद्दति का अध्ययन किया। बाद में इन्होने दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक एड एजेंसी इन्फिनिटी में कॉपी रायटर की जॉब भी की।
लेकिन स्वतंत्र विचारधारे वाले व्यक्तित्व को परतंत्रता कहाँ भांति है भला। इन्हे जॉब रास नहीं आयी और इन्होने जॉब छोड़ दी। जॉब छोड़ कर इन्होने स्वतंत्र लेखन को अपनाया। राजीव सिन्हा का कहना है, "एक लेखक को किसी सीमा में बांध कर लिखवाया तो जा सकता है मगर वैसी स्थिति में उससे वैसी लेखनी की आशा नहीं की जा सकती है, जो उस लेखक की अंतरात्मा में बसती है और जिसके कारण वो व्यक्तित्व लेखक या लेखिका बना होता है।"
इनकी लिखी हुई प्रथम रचना अक्टूबर 2003 में बिहार के एक पत्रिका से प्रकाशित हुई थी, तभी से इन्होंने अक्टूबर को अपना शुभ महीना मान लिया। वैसे इनका जन्म भी अक्टूबर महीने के 11 तारीख को हुआ है। फिलहाल राजीव जी, बायोग्राफी के साथ साथ स्क्रिप्ट रायटिंग के क्षेत्र से भी जुड़े है। इनकी लिखी हुई कई शार्ट फिल्म अब तक बन चुकी है।
ये भी पढ़े :
अपनी जीवनी को स्मृति तक पर प्रकाशित करें- Smriti Tak invites you to share your own life story
Indian Hindi Authors
पाखी
2018 में इनकी एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। वास्तव में, पाखी दिल्ली की रहने वाली एक युवा लड़की के जीवन पर आधारित कहानी है। यह दिल्ली की एक लड़की की रियल लाइफ से लिया गया है। पाखी लेखक राजीव सिन्हा के द्वारा लिखी एक ऐसी पुस्तक है जिसमें, आज की युवा स्त्री के हृदय में उठने वाली अपने साथी के वियोग की पीड़ा की चरमस्थिति को आम बोल चाल की भाषा शैली के माध्यम से उजागर किया गया है। लेखक ने नवयौवना के निश्चल हृदय में उत्पन्न विरह की पीड़ा का ऐसा वर्णन किया है, जो न केवल पुस्तक पढ़ते हुए आंखों के सामने साकार हो उठता हैं बल्कि यह पढ़ने वालो के हृदय को भी छू लेने में सक्षम है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के आपसी रिश्ते एवं उनकी कोमल भावनाओं को लेखक ने बिल्कुल जीवंत तरीके से उठाया है।
ये भी पढ़े :
Real Horror Story In Hindi - एक थी स्वाति
Hindi Biography Writing
दिल्ली की लड़की
प्रतिलिपि पर प्रकाशित होने वाली प्रसिद्ध आत्मकथा दिल्ली की लड़की के कुछ भाग को भी इन्होने लिखा।
Biography Writing In Hindi
विविध
इसके अलावे ये लगातार आम जनमानस के जीवन को भी उन्ही के व्यक्तिगत आग्रह पर लाने का काम कर रहे है। इससे आम जनमानस भी अपनी जीवनी को समाज के सामने लाने में सक्षम हो रहा है। जहाँ प्रायः अधिकांश लेखक या लेखिका जाने माने हस्ती की जीवनी लिखकर प्रसिद्ध होना चाहते है वही राजीव जी आम जनमानस की जीवनी दुनिया के सामने लाने का शुभ कार्य कर रहे है। राजीव जी आम जनमानस की जीवनी को दुनिया के सामने लाने का कार्य कर रहे है। यह एक बहुत ही पावन कार्य है। यदि आप भी अपनी जीवनी राजीव जी से लिखवाना चाहते है तो आप उनसे सम्पर्क कर सकते है। आप भी अपनी जीवनी को दुनिया के सामने ला सकते/सकती है।
Extra Discount: 10% Off
Biography Writing Services
स्मृति तक
स्मृति तक वेबसाइट पर इनके द्वारा लिखे हुए लेख, आर्टिकल, कहानी, स्क्रिप्ट आदि लगातार पब्लिश्ड होते रहते है। आप भी अपनी बायोग्राफी यहाँ पब्लिश्ड करवा सकते/सकती है।
Indian Biography Writer
Now: On quikr
The best professional biography writer is here.
Language–Hindi
For business enquiry,
Rajiv Sinha
(Delhi-based Writer/Author)
Screenwriters Association (SWA), Mumbai Membership No: 59004
Mob. +91-8882328898