संगीता - A Memorable Story

0

Script Writer In Delhi

Pic Credit-Unsplash


Short Film (Synopsis): -


"Sangeeta.....!!"- Horror and Suspense Story


उस संध्या को राजीव अपने बीते दिनों की स्मृतियों में डूबा उस हाईवे पर तेजी से कार चलाता हुआ आगे बढ़ रहा था। वो पहले भी उस हाईवे से कई बार गुजर चुका है। मगर न जाने क्यों उस दिन उसे सड़क के दोनों ओर वाले जंगल कुछ विचित्र सा लग रहा था। वो जंगल उसे बीते दिनों की यादों में डूबने को मजबूर कर रहा था। उसे बार बार अपनी प्रेमिका संगीता की याद आ रही थी।

वो लड़की, जिसके साथ उसने जीवन गुजारने का कभी सपना देखा था, वो लड़की, जो उससे एक दिन भी मिले बिना नहीं रह सकती थी - आज - वो केवल एक सपना बन कर रह गई थी। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि कभी उसके बिना भी यह जीवन अकेले गुजरना होगा। आज राजीव अपने जीवन में अकेला - बिल्कुल अकेला था।


वो लड़की - संगीता


ये भी पढ़े :
Hindi Movie Script – फोन वाला रिश्ता


लेकिन तभी उसे एक नवयुवती की गाने की आवाज सुनाई दी। राजीव चौंका। उसने कार को धीरे किया। वो आवाज की दिशा का पता लगाने की कोशिश में ईधर - उधर अपनी दृष्टि दौड़ाई। वो आवाज उसे उस घने जंगल से आती हुई प्रतीत हुई। उसने आवाज की दिशा में कान लगाया। उस नवयुवती की आवाज में विचित्र विह्वलता थी। उसमें आकर्षण था। उसमें पीड़ा थी।

राजीव बिना देर किये अपनी कार को जल्दी से एक ओर रोक दिया। कार के रुकते ही जल्दी से उसने एक जोर के धक्के के साथ उसका दरवाजा खोला। कार का दरवाजा खुलते ही बिना एक पल भी देर किये वो बाहर आ गया। बाहर आते ही राजीव उस जंगल की ओर दौड़ पड़ा जिधर से वो करुण आवाज आ रही थी। तभी उसने जो देखा - उसे वो देखता ही रह गया ......!!!!


A Memorable Story In Hindi.....


Writer Rajiv Sinha : - Script Writer Rajiv Sinha


***********


Short Film Script In Hindi - संगीता.....

"Film Script for Sale"

Continue......Makers/Director/Casting Director फुल स्क्रिप्ट के लिए रायटर से संपर्क करें......


Writer

Rajiv Sinha

Screenwriters Association (SWA), Mumbai Membership No: 59004

(सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित है। इसका किसी भी प्रकार से नकल करना कॉपीराईट नियम के विरुद्ध माना जायेगा।)

Copyright © All Rights Reserved

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !