कहानी का सार
तीन दोस्त मिलते हैं... कहीं घूमने जाते हैं... रेस्टोरेंट... पार्क... कुछ बीती हुई बातों पर चर्चा होती है... कुछ पुरानी यादें भी ताजा हो जाती हैं... फिर... पता चलता है...
दृश्य : 01 (शॉर्ट फिल्म पटकथा की एक झलक)
(अंशु और रोहन कमरे में चाय पीते हुए बात करते हैं)
रोहन : यार अंशु, आजकल कुछ अच्छा नहीं चल रहा है... (उदासी भरे लहजे में)
अंशु : क्या हो गया रोहन तुम्हें? मैं देख रहा हूँ कुछ दिनों से तुम उदास रह रहे हो और आज तो तुम ज्यादा ही परेशान दिख रहे हो।
रोहन : मैंने बताया था न तुम्हें अंशु कि आजकल मेरे साथ कंपनी में कुछ लोग अजीब सा व्यवहार कर रहे हैं...
अंशु : कहीं ऐसा तो नहीं रोहन, कि तुम भी अब नेपोटिज्म का शिकार हो गए हो?
रोहन : हाँ यार, कुछ ऐसा ही समझ लो।
अंशु : तो तुम जॉब क्यों नहीं चेंज कर लेते?
🎬 बेहतरीन शॉर्ट फिल्म स्क्रिप्ट का एक नमूना
अगर आप शॉर्ट फिल्म निर्माण के लिए एक सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर हिंदी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, तो यह कहानी आपके लिए है।
रोहन : यार ट्राई तो लगातार कर रहा हूँ... पर...
अंशु : जॉब... (सोचने के अंदाज में कुछ देर रुकता है) अच्छा...
अंशु : (अचानक ऐसे बोलता है मानो उसे किसी की याद आ गई हो) तुमने अमरजीत से क्यों नहीं कॉन्टैक्ट किया? उसके तो बहुत जगह जान-पहचान है... वो तो तुम्हें किसी अच्छी कंपनी में लगवा ही देगा। आखिर वो भी तो दोस्त है अपना... चल, मैं बात करता हूँ उससे।
(अंशु फोन लगाता है और फिर).................
🎬 Script Acquisition & Optioning Enquiries
इस स्क्रिप्ट के सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। फिल्म निर्माताओं (Producers), निर्देशकों (Directors) एवं प्रोडक्शन हाउस के लिए पूर्ण स्क्रिप्ट, राइट्स (Optioning / Acquisition) प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक माध्यमों से संपर्क करें।
Writer Credentials & Details:
- Screenwriter: Rajiv Sinha (Delhi-Based Writer)
- Membership: Screenwriters Association (SWA), Mumbai (No. 59004)
- Format Availability: Feature Films, Web Series & Short Films
© All Rights Reserved. इस कथा/स्क्रिप्ट का सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार से प्रतिलिपि (Copying), रूपांतरण (Adaptation) या व्यावसायिक उपयोग करना कॉपीराइट नियमों के विरुद्ध है।
