लीची पार्क वाली लड़की - Horror but Emotional Hindi Web Series Story

0
लीची पार्क वाली लड़की - Horror but Emotional Hindi Web Series Story
कहानी का सार (Synopsis)

उस रात विनोद को ऑफिस से घर लौटने में बहुत देर हो गई थी। रात के दस से ऊपर बज रहे थे। वह बार-बार मोबाइल में समय देखता हुआ तेजी से अपने कदम घर की ओर बढ़ा रहा था।

हॉरर एवं इमोशनल वेब सीरीज पटकथा

विनोद जिस रास्ते से जा रहा था, वह एकदम सुनसान था। वह रास्ता एक वीरान लीची पार्क के बगल से होकर गुजरता था। दिन के समय भले ही वहाँ हलचल रहती हो, लेकिन रात होते ही पार्क में गहरा सन्नाटा पसर जाता था। उसी वीरान लीची पार्क के करीब से विनोद गुजर रहा था।

सन्नाटे में अनजानी आवाज़

उस रात विनोद को एक अजीब सा अनजाना डर लग रहा था। जब वह लीची पार्क के पास पहुँचा, तो उस सुनसान जगह से उसे एक युवती के सिसक-सिसक कर रोने की आवाज़ सुनाई दी।

शुरुआत में तो डर के मारे उसके कदम तेज़ हो गए, लेकिन जब रोने की आवाज़ और करीब से आने लगी, तो उसने मन ही मन फैसला किया कि उसे पार्क के अंदर जाना चाहिए। क्या पता कोई सचमुच मुसीबत में हो और उसे मदद की ज़रूरत हो?

एक भावुक मोड़

किसी बेबस स्त्री को इस तरह छोड़ जाना उसके संस्कारों के खिलाफ था। चाहे खुद पर कोई संकट ही क्यों न आ जाए, वह मदद करने के अपने स्वभाव से पीछे नहीं हट सकता था। आखिरकार, विनोद उस गहरे सन्नाटे से घिरे पार्क के अंदर दाखिल हो गया और आवाज़ की दिशा में बढ़ने लगा... और तभी उसने देखा...!!

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें : एक वादा ऐसा भी

कहानी जारी है...

* * * * *
लीची पार्क वाली लड़की...!!
हॉरर एवं इमोशनल वेब सीरीज पटकथा
🎬 फिल्म मेकर्स / डायरेक्टर्स इस स्टोरी एवं स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए राइटर से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
लेखक
Screenwriters Association (SWA), Mumbai Membership No: 59004
💬 WhatsApp करें ✉️ Email भेजें- contact@smrititak.com

⚠️ सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित हैं। बिना अनुमति किसी भी प्रकार से प्रतिलिपि या उपयोग करना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

Copyright © All Rights Reserved | SmritiTak

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !