क्या आपने रिति तनेजा द्वारा निर्देशित दिल को छूने वाली इस नृत्य नाटिका को देखी है, अभी देखें!

2
रिति तनेजा की मीराबाई पर आधारित नृत्यनाटिका
रिति तनेजा द्वारा निर्देशित मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका

20 सितंबर, 2024 को करनाल, हरियाणा की जानी मानी कथक नृत्यांगना रिति तनेजा के निर्देशन व मार्गदर्शन में 'नृत्यांगन कला केंद्र' के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र सेविका समिति के धार्मिक विभाग के एक रंगारंग कार्यक्रम में मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। इस नृत्य नाटिका को कुल 18 बाल व युवा कलाकारों के सहयोग से स्टेज पर जीवंत बनाया गया। सभी कलाकारों को नाटिका से पंद्रह दिन पूर्व ही रिति तनेजा ने अपने स्तर से प्रशिक्षण देना शुरू किया था। उन्होंने इसके लिए बहुत परिश्रम किया। उनकी मेहनत व लगन के साथ ही सभी कलाकारों के उत्साह को उस नाटिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


नृत्य नाटिका में क्या था विशेष


नृत्य नाटिका ऐसी थी कि वहां उपस्थित दर्शक अपनी आखों से बहते हुए आंसू को नहीं रोक पाएं। कम साधन में भी केवल कला व निर्देशन के दम पर लगभग 12 मिनट की इस नाटिका ने उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। वह भी आज के समय में जब सोशल मीडिया पर कॉमेडी के नाम पर धरल्ले से फूहड़ता फैलाई जा रही है, वैसे समय में रिति तनेजा जैसी कर्मठ व योग्य नारी अभी भी अपने धर्म व संस्कृति के प्रचार व प्रसार के लिए रात दिन परिश्रम कर रही है।


रिति तनेजा द्वारा निर्देशित दिल को छूने वाली मीराबाई के जीवन पर आधारित इस नृत्य नाटिका को आप भी देख सकते है। आप भी यदि हृदय के मर्म को छूने वाली इस नृत्य नाटिका को देखना चाहते है तो नीचे दी गई यूट्यूब की लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।


YouTube पर देखें :
वह थी मीराबाई- दिल को छूने वाली नृत्य नाटिका


इस नृत्य नाटिका में भाग लेने वाले कलाकारों के नाम -


मीराबाई (बाल): मानवी


मीराबाई (युवा): वेदांशी


मीराबाई (जोगन): नमन


कृष्ण (बाल): हेनिश


कृष्ण (युवा): वरदान


बड़ी सखियाँ: तानिया, राधिका, रीतिका, खुशी


छोटी सखियाँ: यनशिका, एलिस, काव्या, वनिका


मीराबाई (माता): इशिका


मीराबाई (पिता): राधिका


मीराबाई (सास): नेहा


मीराबाई (पति): भूमिका


गुरु रविदास: नैनसी



कोरियोग्राफर एवं निर्देशक: रीति तनेजा


वीडियोग्राफी: नैंसी कंबोज


इस कार्यक्रम में कई सम्मानीय अथितियों की उपस्थिति ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वंदनीय शांता अक्का जी थी, जो राष्ट्र सेविका समिति धार्मिक विभाग की प्रमुख है। उनके अलावे अन्य सम्मानीय अथितियों में चंद्र कांता दीदी जी उत्तर क्षेत्र, तारा दीदी जी उत्तर क्षेत्र, सीमा गुप्ता कुरुक्षेत्र विभाग, मोहिनी कौशिक कुरुक्षेत्र विभाग, वैशाली खेड़ा हरियाणा प्रांत प्रमुख एवं डॉ मीनू ठाकुर, नगर संचालिका प्रमुख थी।


ये भी पढ़े :
इस बार स्पिक मैके का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में हुआ, कथक नृत्यांगना रिति तनेजा भी हुई शामिल

लेख :

राजीव सिन्हा

एक टिप्पणी भेजें

2टिप्पणियाँ
  1. Bahut khub aur nakat v bahut acha tha maine dekha hai.......adhabhut

    जवाब देंहटाएं
  2. यह लेख बहुत उत्तम तरीके से लिखा गया है 👌👍 लेखक जी को बहुत बहुत बधाई 🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !