2023 के अंतिम चार महीने सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के प्रमुख त्यौहार

0
2023 के अंतिम चार महीने के प्रमुख त्यौहार

हिन्दू त्यौहार 2023


जानें, पंचांग के आधार पर 2023 के अंतिम चार महीनों के प्रमुख त्योहारों की तारीख (तिथि)



• कृष्ण जन्माष्टमी (गृहस्थ लोगो के लिए जन्माष्टमी) - 6 सितंबर 2023, बुधवार


• कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव, साधु, सन्यासियों, संत, योगी, योगिनियों के लिए) - 7 सितंबर 2023, गुरूवार


=> वर्ष 2023 भाद्रपद अष्टमी का आरम्भ व समापन - वर्ष २०२३ भाद्रपद, कृष्ण पक्ष की अष्टमी ६ सितंबर को दोपहर ३ बजकर ३७ से आरम्भ होगी और ७ सितंबर संध्या ४ बजकर १४ मिनट पर समाप्त होगी।


=> रोहिणी नक्षत्र का आरम्भ व समापन - रोहिणी नक्षत्र ६ सितंबर को सुबह ९ बजकर २० मिनट पर आरम्भ होकर ७ सितंबर सुबह १० बजकर २५ मिनट पर समाप्त होगा। जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र में ही मनायी जाती है।


-- रोहिणी नक्षत्र का आरम्भ - 6 सितंबर 2023, सुबह 9:20


-- रोहिणी नक्षत्र का समापन - 7 सितंबर 2023, सुबह 10:25




Last Festivals of 2023 in Hindi



• विश्वकर्मा पूजा - 17 सितंबर 2023, रविवार


• हरतालिका तीज - 18 सितंबर 2023, सोमवार


• गणेश चतुर्थी - 19 सितंबर 2023, मंगलवार


• अनंत चतुर्दशी - 28 सितंबर 2023, गुरूवार



2023 का पितृ पक्ष / पितर पक्ष कब से कब तक ?



• पितृ पक्ष (आरम्भ) - 29 सितंबर 2023, शुक्रवार


• जितिया, जीवित्पुत्रिका व्रत - 5 अक्टूबर 2023, गुरूवार से 7 अक्टूबर 2023, शनिवार


(2023 में पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 अक्टूबर को सुबह 6:34 से आरम्भ होकर अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 8:08 पर समाप्त हो रही है। 7 अक्टूबर को सुबह 8:08 के बाद से नवमी आरम्भ हो रही है। जितिया व्रत का समापन नवमी तिथि को होता है। चूँकि सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। समय के निर्धारण में एक बात ध्यान देने वाली है। भारत में अलग अलग स्थानों में सूर्योदय का समय अलग होने के कारण अष्टमी के आरम्भ और समापन में आधे घंटे तक का अंतर हो सकता है। इस तरह पंचांग के आधार पर भारत के किसी भी स्थान पर 2023 का जितिया व्रत 6 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।)


• जितिया, जीवित्पुत्रिका व्रत का नहाय खाय, सप्तमी - 5 अक्टूबर 2023, गुरूवार


• जितिया, जीवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी (24 घंटे का निर्जला उपवास) - 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार


• जितिया, जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण, नवमीं - 7 अक्टूबर 2023, शनिवार


• महालया, पितरो की विदाई का दिन, पितृ पक्ष का समापन, माँ दुर्गा का धरती पर आगमन - 14 अक्टूबर 2023, शनिवार



2023 की शारदीय नवरात्रि / दुर्गा पूजा कब से कब तक ?



• आश्विन माह की दुर्गा पूजा, शारदीय नवरात्रि आरम्भ, पहली पूजा, कलश स्थापना, माँ शैलपुत्री की पूजा - 15 अक्टूबर 2023, रविवार


(कलश स्थापना शुभ मुहूर्त - 15 अक्टूबर 2023, रविवार को सुबह 11:44 से 12:30 तक)


• दूसरी पूजा, माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा - 16 अक्टूबर 2023, सोमवार


• तीसरी पूजा, माँ चंद्रघंटा की पूजा - 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार


• चौथी पूजा, माँ कूष्मांडा की पूजा - 18 अक्टूबर 2023, बुधवार


• पांचमी पूजा, माँ स्कंदमाता की पूजा - 19 अक्टूबर 2023, गुरूवार


• छठी पूजा, माँ कात्यायनी की पूजा - 20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार


• सप्तमी पूजा, माँ कालरात्रि की पूजा - 21 अक्टूबर 2023, शनिवार


• अष्टमी पूजा, माँ महागौरी की पूजा - 22 अक्टूबर 2023, रविवार


• नवमी पूजा, माँ सिद्धिदात्री की पूजा - 23 अक्टूबर 2023, सोमवार


• दशमी, विजयदशमी, रावण दहन, दशहरा - 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार


• एकादशी, मुंगेर में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ - 25 अक्टूबर 2023, बुधवार


(बड़ी दुर्गा, मुंगेर विसर्जन का समय - 25 अक्टूबर 2023, बुधवार के सुबह 10:30 से 11:00 के बीच)



2023 का करवा चौथ कब?


=> करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि अर्थात चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।


• करवा चौथ - 1 नवंबर 2023, बुधवार



हिन्दू त्यौहार 2023



2023 की दिवाली, धनतेरस, यम द्वितीया, भैया-दूज, गोवर्धन-पूजा, चित्रगुप्त पूजा



• धनतेरस – 10 नवंबर 2023, शुक्रवार


(कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर की दोपहर 12:35 से आरम्भ होकर अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 1:57 बजे तक रहेगा। इस अवधि में पूजा का शुभ मुहूर्त संध्या 6:02 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा। भारत में अलग अलग स्थानों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग होने के कारण इसमें आधे घंटे तक का अंतर हो सकता है।)


• यम दीया - 11 नवंबर 2023, शनिवार


• दीपावली, नरक चतुर्दशी, श्री गणेश और माता महालक्ष्मी की पूजा – 12 नवंबर 2023, रविवार


• कार्तिक अमावस्या – 13 नवंबर 2023, सोमवार


• गोवर्धन पूजा, भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा - 14 नवंबर 2023, मंगलवार



चार दिन तक चलने वाली 2023 की छठ महापूजा कब से कब तक ?



• चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा आरम्भ, नहाय खाय, छठ पूजा पहला दिन - 17 नवंबर 2023, शुक्रवार


• खरना, छठ पूजा दूसरा दिन - 18 नवंबर 2023, शनिवार


• छठ पूजा साँझ का अर्घ्य, संध्या अर्घ्य, अस्त होते, डूबते सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा तीसरा दिन - 19 नवंबर 2023, रविवार


• छठ पूजा, भोर का अर्घ्य, सुबह का अर्घ्य, उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा चौथा और अंतिम दिन - 20 नवंबर 2023, सोमवार



• देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी - 23 नवंबर 2023, गुरूवार


• कार्तिक की पूर्णिमा - 27 नवंबर 2023, सोमवार



ये भी पढ़े :
विश्व का सबसे प्राचीन, सहनशील व सभी धर्मो का जनक - सनातन धर्म



लेखन :

राजीव सिन्हा

(राजीव सिन्हा लेखक है। साथ ही वे ज्योतिष शास्त्र व धर्म के भी जानकार है।)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !